Upcoming Phones in April: 9000mAh Battery Shock (अप्रैल में आ रहे धाकड़ फोन - उड़ेगी सबकी नींद)

अप्रैल 2025 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन: फीचर्स और कीमत का बड़ा खुलासा
Story at a Glance:
  • OnePlus Nord 6: 9000 mAh की बिगेस्ट बैटरी वाला फोन
  • Vivo V70FE और Vivo T5 Pro: फैन एडिशन का धमाका
  • Realme 16: भारत का पहला मिरर सेल्फी फोन

अरे, न्यू फोन लेने की सोच रहे हो? तो थोड़ा वेट करो और इंतजार करो। क्योंकि इस बार का जो इंतजार है ना, शायद मेरे ख्याल से वेस्ट नहीं जाएगा।

जी हां, अप्रैल मंथ आ रहा है और जैसे कि मैं देख पा रहा हूं, अप्रैल मंथ में भी बहुत सारे फोंस आने वाले हैं। इसमें से कुछ-कुछ फोंस तो बहुत ही अच्छे हैं और कुछ फोंस ऐसे लगते हैं कि नहीं यार, मजा नहीं आया।

वहीं पर कुछ फोन बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग हैं और मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूँ। जैसे कि भाई, Realme एक ऐसा फोन ला रहा है जिसके बैक में आपको डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही iQOO भी 9000 mAh की बिगेस्ट बैटरी वाला फोन ला सकता है। वहीं Vivo का एक फैन एडिशन फोन आ रहा है और ऐसे बहुत सारे फोन हैं।

मतलब इस महीने मोर देन 10 प्लस फोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। लास्ट टाइम मैंने जितने भी फोन्स बताए थे, उनमें से ऑलमोस्ट 90 से 95% जानकारी बिल्कुल एक्यूरेट निकली है।

देखो मैं अपनी तारीफ खुद ही नहीं करता, लेकिन कभी-कभी अपनी तारीफ कर भी लेनी चाहिए। तो चलो, इस बार अप्रैल मंथ में भी कौन-कौन से फोन आने वाले हैं, उनकी क्या फीचर्स होगी, क्या प्राइस होगी और कब लॉन्च होगा, सारी चीजें मैं आपको एक-एक करके फटाफट बताता हूं।

मेरा काम है जानकारी बताना और आपका काम है इस न्यूज़ पर फोकस करना। इतनी अच्छी इन्फॉर्मेशन आपके लिए लाते रहते हैं, तो चलिए बिना टाइम गवाए फटाफट से शुरू करते हैं।

OnePlus Nord 6: 9000 mAh की बिगेस्ट बैटरी वाला फोन

लिस्ट में सबसे पहला जो फोन है, वो है OnePlus की तरफ से। यस, OnePlus अपना बिगेस्ट बैटरी वाला फोन लॉन्च कर रहा है, जिसका नाम है OnePlus Nord 6

ये ऑफिशियली कंफर्म्ड हो चुका है और कंपनी की तरफ से टीज़ भी हो चुके हैं। अगर मैं इसके स्पेक्स की बात करूं तो भाई इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर आपको देखने को मिलेगा।

इसमें 6.78 इंच के एक 1.5 के AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 165 हर्ट्ज (165Hz) रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कैमरे की बात करें तो 50 + 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप होगा और 32 मेगापिक्सल की सेल्फी होगी।

💡 "9000mAh की बिगेस्ट बैटरी के साथ OnePlus बदल देगा स्मार्टफोन की दुनिया, अब चार्जर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!"

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें 9000 mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। और ये फोन 7 अप्रैल को लॉन्च होने की उम्मीद है।

एक्सपेक्टेड बताया जा रहा है , भाई,कि ये स्मार्टफोन अंडर ₹35,000 में आएगा। देखो, ऑन पेपर वैसे देखा जाए तो सारी चीजें ठीक हैं, भा,ई और डिस्प्ले भी काफी अच्छा लग रहा है।

परफॉर्मेंस तो सॉलिड है ही और बैटरी बैकअप भी बहुत अच्छा है। लेकिन 50 प्लस 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप वो भी 2025 में? अरे यार, आई होप ऐसा सेटअप ना लाए।

अगर यह कैमरा सेटअप आता है तो सीरियसली बहुत सारे OnePlus फैन डिसपॉइंट होने वाले हैं, इवन मैं भी। लेकिन सरप्राइजिंगली भाई OnePlus Nord जो CE6 है, ना वो इस बार साथ में लॉन्च नहीं हो रहा है।

जैसे OnePlus की जो CE सीरीज होती है, वो अक्सर साथ में लॉन्च होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। चलो लेट्स वेट फॉर सेवंथ अप्रैल, पहले इसे लॉन्च होने दें तब विस्तार से बात करेंगे।

Vivo V70FE और Vivo T5 Pro: फैन एडिशन का धमाका

लिस्ट में जो नेक्स्ट फोन है, वो 100% कंफर्म इंडिया में लॉन्च हो रहा है और ये फोन है Vivo की तरफ से। खबर निकल के आ रही है कि Vivo दो फोन अप्रैल मंथ में इंडिया में लॉन्च कर सकता है।

इसमें जो सबसे पहला है, वो तो कंफर्म है, जिसका नाम है Vivo V70FE। पहले मैं आपको Vivo V70FE के स्पेक्स और फीचर्स वगैरह बता दूँगा।

इसमें आपको 120 Hz का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा और मुख्य आकर्षण इसका 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7360 होगा। साथ ही 7000 mAh की बड़ी बैटरी होगी जो 70W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Vivo V70FE और Vivo T5 Pro: फैन एडिशन का धमाका

इसके साथ ही इसमें IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन भी आएगा, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखेगा। इसकी प्राइस जो एक्सपेक्टेड बताई जा रही है भाई, वो 30,000 से लेकर 40,000 के बीच में होगी।

मुझे ज्यादा लगता है भाई कि स्मार्टफोन अब महंगे हो रहे हैं, तो भाई यह अबव 30K ही आएगा, मतलब अंडर 40 में यह फोन होगा। यह फोन इंडिया में फर्स्ट वीक ऑफ अप्रैल यानी मोस्ट प्रोबेब्ली 2 अप्रैल को लॉन्च हो जाएगा।

Vivo का ये जो FE यानी फैन एडिशन होता है, भाई, ये बहुत लोगों को पसंद आता है। इसी लिस्ट में जो दूसरा फोन है, वो है Vivo T5 Pro

एक्चुअली इसको लिस्ट में ऐड करने के पीछे रीज़न है क्योंकि इसके बारे में कुछ लीक्स एंड रूमर्स निकल के आ रहे हैं। बट ये पूरी तरह कंफर्म नहीं है कि भाई हां, अप्रैल में ही लॉन्च होगा।

अगर यह आता है तो इसमें आपको 144 हर्ट्ज (144Hz) का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 50 + 50 + 50 मेगापिक्सल का OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

इसमें भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और Snapdragon 7 Series का पावरफुल प्रोसेसर होगा। इसमें 7000 mAh बैटरी के साथ 1100 W की सुपरफास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

अगर Vivo ये फोन लॉन्च करेगा तो मेरे ख्याल से शायद एंड ऑफ अप्रैल के आसपास इंडिया में ये लॉन्च कर सकता है। इस फोन का पूरा फोकस परफॉर्मेंस, कैमरा और एक बड़ी बैटरी पर होगा।

इसकी एक्सपेक्टेड प्राइस, भाई, अराउंड 30,000 के आसपास बताई जा रही है। और जैसा कि आपको पता ही है, Vivo की T सीरीज काफी वैल्यू फॉर मनी सीरीज होती है।

Realme 16: भारत का पहला मिरर सेल्फी फोन

Realme अप्रैल मंथ में तीन फोन लॉन्च कर सकता है। जिसमें से एक्चुअली में एक कंफर्म्ड है जिसका नाम है Realme 16

इसके अलावा Realme 16T भी है और एक P4R के बारे में भी कुछ लीक्स और रूमर्स निकलकर आ रहे हैं। पहले मैं आपको Realme 16 के बारे में बता देता हूँ कि इसमें इंटरेस्टिंग क्या है।

पता है, इसमें आपको 6.57 इंच की एक AMOLED 120Hz डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट देखने को मिलेगा जो काफी फास्ट होने वाला है।

इसमें 50 + 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप होगा और 5 मेगापिक्सल की सेल्फी देखने को मिल सकती है। साथ ही 7000 mAh की बड़ी बैटरी भी होगी।

💡 "Realme ला रहा है भारत का पहला मिरर सेल्फी फोन, अब बैक कैमरे से फोटो खींचते वक्त खुद को पीछे के डिस्प्ले में देख पाएंगे!"

इस फोन में सबसे इंटरेस्टिंग बात ये है कि ये इंडिया का फर्स्ट मिरर सेल्फी फोन होने वाला है। मतलब अगर आप इसके बैक कैमरे में देखोगे, तो वहां पर एक छोटा डिस्प्ले होगा।

उसी डिस्प्ले में आप अपनी सेल्फी देख सकते हो जब आप बैक कैमरा से कोई फोटो क्लिक करते हो। Realme ने इसको ऑफिशियली टीज़ भी कर दिया है और ये फोन फर्स्ट वीक ऑफ अप्रैल या सेकंड वीक तक आ जाएगा।

इसके अलावा Realme 16T 5G को लेकर भी रूमर्स हैं कि ये फोन लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें आपको 6.7 इंच की 120Hz डिस्प्ले देखने को मिलेगी।

इसमें MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट होगा और 50 मेगापिक्सेल का ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 6500 mAh की बैटरी के साथ 67 W की चार्जिंग दी जाएगी।

हालाँकि इसके बारे में अभी पूरी श्योरिटी नहीं है। तो अगर ये लॉन्च होता है, तो शायद मेरे ख्याल से एंड ऑफ अप्रैल के आसपास लॉन्च हो सकता है।

इसके साथ एक और खबर निकलकर आ रही है, भाई Realme P4R को लेकर। इसके भी लॉन्च होने की खबरें आ रही हैं, लेकिन इसके फीचर्स या प्राइस को लेकर अभी कोई ठोस लीक नहीं आई है।

Realme 16: भारत का पहला मिरर सेल्फी फोन

AI Plus और iQOO: बजट और परफॉर्मेंस का तालमेल

इसके अलावा AI Plus भी अपना फोन लॉन्च करने वाले हैं। और एक नहीं, दो नहीं, भाई बहुत सारे फोन लॉन्च करने वाले हैं अप्रैल मंथ में।

लेकिन मोटा-मोटा दो फोन पर सबकी नजर है, एक है Novo 2 और एक है Novo 2 Ultra। देख रहा है विनोद, आजकल बजट फोन में भी अल्ट्रा नाम आने लगा है।

चलो मैं आपको Novo 2 Ultra के स्पेक्स बता देता हूँ। इसमें आपको 6.78 इंच का एक HD प्लस IPS LCD पैनल देखने को मिलेगा। इसमें Unisoc का T8200 चिपसेट देखने को मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा और 5 मेगापिक्सल की सेल्फी होगी। इसमें 6000 mAh की बैटरी होगी जो 6 GB रैम और 120 GB स्टोरेज के साथ आएगी।

ये AI प्लस का स्मार्टफोन बेसिकली 9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसका अल्ट्रा वाला वेरिएंट 15,000 के अंदर होगा और Novo 2 शायद 10,000 के अंदर लॉन्च होगा।

लगे हाथ भाई iQOO भी एक खतरनाक बड़ी बिगेस्ट बैटरी वाला फोन लॉन्च कर सकता है अप्रैल में। अभी इन्होंने शायद iQOO Z1X लॉन्च किया था।

अब बताया जा रहा है भाई कि iQOO Z1 अप्रैल मंथ में लॉन्च हो सकता है। हालाँकि मैं इस फोन के बारे में 100% श्योर नहीं हूं, लेकिन खबरें बहुत तेजी से निकलकर आ रही हैं।

अगर मैं इसके फीचर्स की बात करूं तो इसमें आपको 1.5K की एक 165Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इसमें MediaTek 8500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसमें 50 + 2 मेगापिक्सल का OIS कैमरा सेटअप होगा और 32 मेगापिक्सल की सेल्फी होगी। सबसे बड़ी बात इसकी 9000 mAh की बैटरी होगी जो 90W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसकी जो एक्सपेक्टेड लॉन्च डेट है वो एंड ऑफ अप्रैल के आसपास है और प्राइस भाई 30,000 के अंडर देखने को आपको मिल सकता है। वैसे ये 26 मार्च को चाइना में लॉन्च हो रहा है, तो इंडिया में अप्रैल में आने के पूरे चांस हैं।

Motorola Edge 70 Pro: प्रीमियम अनुभव अब और महंगा

नेक्स्ट जो फोन है, ये है Motorola की तरफ से। यस, Motorola का है Edge 70 Pro वाला वेरिएंट। इन्होंने Edge 70 Fusion और Edge 70 जैसे फोन पहले ही लॉन्च कर दिए हैं।

अब प्रो वेरिएंट की लॉन्च की तैयारी में है Motorola। अगर मैं Motorola Edge 70 Pro के एक्सपेक्टेड स्पेक्स की बात करूं तो इसमें 144 हर्ट्ज का pOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

इसमें 50 + 50 + 10 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

इसमें 6500 mAh की बैटरी के साथ 90W चार्जिंग और MediaTek का पावरफुल चिपसेट देखने को मिलेंगे। यह फोन एंड ऑफ अप्रैल के आसपास आ सकता है या इसकी डेट मई तक भी जा सकती है।

💡 "स्मार्टफोन की कीमतें अब 30,000 से बढ़कर 40,000 के पार जा रही हैं, क्या प्रीमियम फीचर्स के लिए इतना पैसा देना सही है?"

इसकी एक्सपेक्टेड प्राइस बताई जा रही है भाई कि जो बेस वेरिएंट होगा वो ₹40,000 के अंडर होगा। प्राइसेस जिस तरह से बढ़ रहे हैं, सीरियसली यार, जो पहले 30,000 में वैल्यू फॉर मनी लगते थे, वो अब 40,000 के हो गए हैं।

Oppo Find X9 Ultra: कैमरा लवर्स के लिए खुशखबरी

खैर, इन सबको साइड में अगर हटाओ तो भैया Oppo जोरों से अपना अल्ट्रा फोन लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। आपको तो पता है भैया Oppo की जो Find X9 सीरीज है, वो चुमेश्वरी है।

लेकिन अब OPPO तैयारी कर रहा है भाई अपना इसी सीरीज का एक अल्ट्रा फोन लॉन्च करने की, वो भी ग्लोबल मार्केट में। और ऐसी स्ट्रांग लीक्स आ रही हैं कि इंडिया में भी यह लॉन्च होगा।

इस फोन का नाम है Oppo Find X9 Ultra। इसमें आपको 2K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा और परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 5 (Snapdragon 88 J5) होगा।

कैमरा तो इसका नेक्स्ट लेवल होगा—200 + 50 + 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा सेटअप! सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और 7500 mAh की बैटरी के साथ 100W चार्जिंग होगी।

Oppo Find X9 Ultra: कैमरा लवर्स के लिए खुशखबरी

अप्रैल में यह ग्लोबली लॉन्च होगा और उसी वक्त शायद इंडिया में भी आ जाए। वैसे बता दूं, इसका एक Hasselblad Master Edition भी लॉन्च करेगा Oppo।

इसके साथ ही Oppo Find X9S भी लॉन्च हो सकता है, जो X9 का छोटा भाई होगा। तो भाई ये थे वो सारे धाकड़ फोन जो अप्रैल के महीने में आपका दरवाजा खटखटाने वाले हैं।

अप्रैल का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए बहुत ही बिज़ी और एक्साइटिंग होने वाला है।

अपनी पसंद का फोन चुनने से पहले इन सभी लॉन्च का इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।

Rajesh Kashyap

Digital & Tech enthusiast। पिछले कई सालों से Geopolitics, Indian Finance और EV sector को closely follow कर रहा हूँ। Behind The Fold (behindthefold.in) का Founder — जहाँ हम headlines के पीछे की असली कहानी लाते हैं।

और नया पुराने